फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोली लगने से घायल युवक की हालत खतरे से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। उत्तरांचल विहार कॉलोनी में बाइक सवार लड़कों ने रितिक को गोली मारी थी, इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं गोली लगने से घायल रितिक की हालत अब खतरे से बाहर है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि राहुल को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तरांचल विहार कॉलोनी में रहने वाले सुनील कुमार जो कि दिल्ली एमसीडी के कर्मचारी हैं। उनके 22 वर्षीय बेटे रितिक को घर से 300 मीटर की दूरी पर ही सोमवार देर रात बाइकसवार तीन लड़कों ने विवाद के बाद गोली मार दी थी, गोली रितिक के पेट में लगी थी। रितिक का उपचार दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पिता की शिकायत पर फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाशी में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें