फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूर्व सीएम अखिलेश और सांसद डिंपल के खिलाफ थाने में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। (गाजियाबाद) गढ़ी कटैया में साइकिल वितरण कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार को सभासदों के साथ लोनी कोतवाली पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव समेत संबंधित लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार और आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये क्षेत्र का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। विधायक की ओर से दी गई शिकायत में कहा कि साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार व भाजपा के खिलाफ कथित तौर पर भ्रामक प्रचार किया गया। इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने मामले की पूरी जानकारी लिए बिना ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही, जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें