फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिलिंडर चोरी का आरोप लगा पिटाई के आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में सिलिंडर चोरी करने के आरोप में गैस एजेंसी में कार्यरत युवक की पिटाई करने, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की कोशिश के आरोप पर अदालत ने परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। बयान दर्ज कराने के लिए अदालत ने 25 जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार युवक राजा ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि 20 सितंबर 2025 की शाम गैस एजेंसी परिसर में सिलिंडर चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद डिलीवरी कर्मचारियों गौरव, विपिन, नारायण, प्रहलाद, गुड्डू, प्रशांत और अनुज ने उसकी पिटाई की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। शिकायत के अनुसार उसी रात करीब 8:30 से 8:50 बजे के बीच उसे समझौते के बहाने बुलाकर दोबारा पीटा गया। आरोपों के मुताबिक 22 सितंबर की शाम करीब सात बजे उसे फिर बुलाया गया। एक स्थान पर ले जाकर जबरन शराब पिलाई गई। पीड़ित का कहना है कि उस पर गैस चोरी के मामले में अन्य लोगों के नाम लेने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर पिटाई की गई। साथ ही गैस पाइप मुंह में डालकर जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया। युवक ने यह भी कहा कि दबाव में उससे वीडियो बनवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें