फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरकार के इशारे पर कंपनियां छीन रहीं किसानों की जमीनः राकेश टिकैत

विज्ञापन
वेव सिटी स्थित फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिक
विज्ञापन
गाजियाबाद। सरकार के इशारे पर कंपनियां किसानों की जमीन छीन रही हैं। जो किसान जमीन देने के लिए राजी नहीं है, उनपर दबाव बनाया जा रहा है। यदि एकजुट नहीं हुए तो अपनी ही जमीन में किसानों को मजदूरी करनी पड़ेगी। बिना आंदोलन के अपना हक मिलना आज के समय में संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि किसान घरों से निकलें, तभी सरकार बात सुन सकती है। अपना अस्तित्व बचाने का आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है।
विज्ञापन

यह बात भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वेवसिटी स्थित एनके फॉर्म हाउस में सोमवार को आयोजित सदस्यता समारोह में कही। उन्होंने भोजपुर के पास तलहैटा में चल रहे किसानों के धरने की वकालत की। कहा कि किसानों को पीछे हटने की जरूरत नहीं है। ग्रामीणों को कट मिले, वहां मिट्टी भराव किया जाए और जो मुआवजे की समस्या है, उसका भी हल निकले। किसान तय करें कि कब महापंचायत होगी। वह इसमें पहुंचेंगे और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। इस दौरान राकेश टिकैत ने किसान नेता नवतेष चौधरी व उनके समर्थकों को संगठन की सदस्यता दिलाई। राकेश टिकैत ने सभी का संगठन में स्वागत किया और मिलकर किसान हित में काम करने की अपील की। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, ओमपाल सिंह, जयकुमार मलिक, छोटे चौधरी, रामकुमार चौधरी, रामअवतार त्यागी, सतेंद्र तेवतिया, विकास चौधरी, राजीव मलिक, भूपेंद्र चौधरी आदि अनेक लोग मौजूद रहे। किसान नेताओं ने राकेश टिकैत का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें