फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली पर कमेंट किया, निगम कर्मचारी सस्पेंड

Mon, 09 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा की साइकिल रैली को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करना नगर निगम के एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। सोशल साइट पर कमेंट वायरल हुआ और रैली आयोजित करने वाले सपा नेताओं तक पहुंच गया। तिलमिलाए नेताओं ने लखनऊ तक मामला पहुंचा दिया।
विज्ञापन


लखनऊ से निगम अफसरों को शिकायत मिली तो आरोपी कर्मचारी को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई से फेसबुक पर कमेंट करने वाला कर्मचारी अब डिप्रेशन में है।

मामला हाल ही में इंदिरापुरम में आयोजित की गई साइकिल रैली का है। सपा के युवा नेता राहुल चौधरी ने इसके फोटो सोशल साइट फेसबुक पर डाली थी। इस पर निगम के टैक्स विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। आरोप है कि कर्मचारी ने एक के बाद एक इसी तरह के कई आपत्तिजनक कमेंट किए।
विज्ञापन


मामला राहुल चौधरी तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी सूचना लखनऊ में पार्टी के सीनियर नेताओं को दी। पार्टी के कार्यक्रम के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक कमेंट से सीनियर नेता भी तत्काल एक्शन मोड़ में आ गए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के फोन घनघना दिए।

नतीजा यह हुआ कि सोशल साइट पर पार्टी विरोधी कमेंट करने वाले कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर निगम कर्मचारी यूनियन साथी के बचाव में उतर आए हैं।


फेसबुक पर किए गए पहले पोस्ट को हटा दिया गया था, लेकिन जब एक के बाद एक इसी तरह के कमेंट किए गए तो इसकी शिकायत की गई। निलंबन की जानकारी नहीं है। - राहुल चौधरी, सपा नेता

फेसबुक पर गलत कमेंट करने की शिकायत मिली थी। सरकारी कर्मचारी को ऐसा नहीं करना चाहिए। अनुशासनहीनता पर कर्मचारी का निलंबन किया गया है। - डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें