फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिक्षिका पर की टिप्पणी, विरोध पर मां और भाई समेत पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र में शिक्षिका पर युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। शिक्षिका और उनकी मां व भाई ने विरोध किया तो आरोपी व उसके साथ अन्य लोगों ने तीनों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना 10 सितंबर की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी युवती निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को स्कूल से घर लौटने के दौरान आजिम नाम के युवक ने उनके ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने तुरंत घर जाकर मां और भाई से आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। उसके बाद वह मां के साथ पार्क में घूमने गईं तो वहां भी आजिम ने दोबारा हरकत शुरू कर दी। दोनों के विरोध करने पर आजिम व उसके दोस्त मेराज ने हमला कर दिया। दोनों के पकड़कर बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। भाई दोनों को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए।
एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर आजिम को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने पर आग कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें