फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर, 19 श्रद्धालु घायल; कई मेरठ रेफर

Mon, 04 Mar 2024 02:06 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें से पांच को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी बस व ट्रक की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव अकडोली के पास श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रविवार की देर रात करीब 3:30 बजे एक बस बिहार से श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस हाईवे स्थित गांव अकड़ोली के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस दौरान हादसे से हाईवे पर चीख पुकार का माहौल पैदा हो गया। हादसे की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जिन्होंने सभी घायलों को बस से उतार कर एंबुलेंस और पुलिस जीप के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, ट्रक चालक भी घायल बताया जा रहा है। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिकत्तर घायल श्रद्धालु गांव खुटलवा गोंद्री थाना केसरिया जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी बिहार के रहने वाले हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पांच श्रद्धालुओं को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। अन्य श्रद्धालुओं की जानकारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें