फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टेबलेट वितरण में रुचि नहीं ले रहे कॉलेज, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को अभी तक टेबलेट वितरित नहीं किए गए हैं। इसी को देखते हुए यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने आदेश दिए हैं कि प्राचार्य छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित कर डिजी शक्ति पोर्टल पर इसकी सूचना अपडेट करें। सरकार युवाओें को तकनीक से जोड़ने के लिए इस योजना को चला रही है, लेकिन कॉलेजों के स्तर पर इसको लेकर लावरवाही बरती जा रही है। यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा है कि कॉलेजों के इस रवैये के कारण जनवरी 2026 की सीएम डैशबोर्ड पर यूनिवर्सिटी की रैंक भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


20 फरवरी से शुरू होेंगी परीक्षाएं, कार्यक्रम जारी

सीसीएसयू की दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत संंचालित एमबीए, एमसीए, एमकॉम, एमए सोशियोलॉजी, एमए इकोनोमिक्स, एमए पॉलिटिक्ल साइंस, एमए एजुकेशन, एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम यूनिवर्सिटी ने जारी कर दिया। पहली परीक्षा 20 फरवरी को होगी। छह मार्च को अंतिम परीक्षा कराई जाएगी। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा कार्यक्रम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

यूजी एनईपी के आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं
यूजी एनईपी की आंतरिक, प्रयोगात्मक परीक्षाओें के अंक कई कॉलेजों ने अभी तक भी अपलोड नहीं किए हैं। इसको लेकर यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों की सूची जारी की है। इसको लेकर सख्त आदेश दिए हैं कि वह तीन दिन के अंदर अंकों को पोर्टल पर अपलोड करें। इसके अंक अपलोड नहीं हाेंगे, उनका परिणाम रोका जाएगा और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शिक्षण संस्थाओं की होगी।
विज्ञापन


इन कॉलेजों की सूची जारी की

आईएमआर दुहाई, इंन्ग्राहम इंस्टीट्यूट गाजियाबाद, जीडीएम, एमएम कॉलेज मोदीनगर, एसडी कॉलेज गाजियाबाद के नाम की सूची जारी की है। एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने बताया कि किसी पाठ्यक्रम की प्रयोगात्मक व बाह्य परीक्षाओं के अंक अभी तक नहीं अपलोड हुए तो उनको तुरंत कराकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें