फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कलेक्शन एजेंट पर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली पुलिस को एक कंपनी के निदेशक ने कर्मचारी पर 20 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा कराया है। कर्मचारी पर पांच लाख रुपये नकद और अन्य ग्राहकों को लोन देने के बहाने 15 लाख रुपये लेने का आरोप है। पैसे मांगने पर कर्मचारी आत्महत्या की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

निदेशक रोहित अग्रवाल का कहना है कि कंपनी लोगों को 10 से 30 हजार रुपये तक का लोन देती है। कंपनी में डासना के इंद्रगढ़ी निवासी महेश तोमर कलेक्शन एजेंट है। उनका आरोप है कि कुछ समय पहले महेश ने निजी काम के लिए पांच लाख रुपये नकद लिए थे। उसके बाद ग्राहकों को लोन देने के लिए 15 लाख रुपये लिए थे लेकिन उसने किसी को लोन नहीं दिया। जांच में शक होने पर उससे पूछताछ हुई तो वह रुपये को लेकर बहाने बनाने लगा। उससे रुपये लौटाने के लिए कहा गया तो वह आत्महत्या कर केस में फंसाने की धमकी देने लगा। उन्होंने शिकायत के साथ पुलिस को एजेंट की धमकी वाली ऑडियो भी दी है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा किया है। उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें