फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अगले तीन दिन चलेगी शीतलहर, गिर सकता है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर दो बजे तक तेज धूप खिली। इसके बाद मौसम ने करवट बदली और शीतलहर चलने के साथ आसमान में बादल छा गए। हवा 22 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को सर्दी में दोबारा से इजाफा होने की पूरी संभावना बनी है। न्यूनतम पारा लुढ़क कर पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीके सचान ने बताया कि अभी तीन दिन तक शीतलहर चलने से सर्दी बढ़ने का अहसास होगा। हालांकि, धूप निकलने से लोगाें को राहत भी मिलती रहेगी। दिन छिपने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। आने वाले मंगलवार तक मौसम में उठापटक पटक बनी रहेगी। सोमवार, मंगलवार को बारिश होने की पूरी संभावना है। रविवार तक मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय कोहरे का प्रकोप रह सकता है।
विज्ञापन

-
पिछले छह दिन में ऐसे बदला मौसम
तारीख न्यूनतम अधिकतम
01 फरवरी 10 17
02 फरवरी 09 17
03 फरवरी 12 21
04 फरवरी 12 20
05 फरवरी 09 17
06 फरवरी 09 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें