फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठंड ने दिखाया प्रचंड रूप... लोगों की छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियााबाद। ठिठुराने वाली ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एक पल के लिए भी धूप नहीं निकली। दिनभर कंपकंपी छुड़ाने वाली बर्फीली हवाएं चलती रहीं। सुबह के समय घना कोहरा भी रहा, जिससे न केवल सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी, बल्कि लगभग सभी ट्रेनें देरी से आईं।
विज्ञापन

दोपहर को हवा में नमी 85 फीसदी दर्ज की गई। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। जिले का न्यूनतम औसत तापमान आठ व अधिकतम औसत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि चार दिन से आठ डिग्री सेल्सियस पर चल रहा न्यूनतम तापमान बुधवार को तीन डिग्री और लुढ़क सकता है।
शनिवार को बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और प्रचंड हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को दोपहर में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से सर्दी का सितम ऐसे ही जारी रहेगा। इस दौरान पाला भी पड़ेगा, जिससे गेहूं समेत अन्य फसलों को फायदा होगा। हालांकि, खेती किसानी का काम करने वाले लोगों को ऐसे में काम करना ज्यादा मुश्किल भरा रहने वाला है।
विज्ञापन


1 घंटे 20 मिनट देरी से आई टूंडला-गाजियाबाद

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। मंगलवार शाम को टूंडला-गाजियाबाद ईएमयू अपने निर्धारित समय से सवा घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसका यहां पहुंचने का समय 7:40 है लेकिन यात्री 9 बजे तक इसका इंतजार करते रहे।

सर्दी में टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ इकटठा हो गई। दिन रात कड़ाके की सर्दी में लोग सिकुड़ते रहे। प्रतीक्षालय में भी ज्यादा भीड़ होने से कुछ लोगों को बाहर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा। आनंद विहार टर्मिनल छह घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, उत्तर पूर्व एक्सप्रेस 58 मिनट, सीमांचल एक्सप्रेस 45 मिनट, पानीपत गाजियाबाद मेमू 25 मिनट, सिक्किम महानंदा 40 मिनट, तिलक ब्रिज बुलंदशहर 32 मिनट, दिल्ली हाथरस किला मेमू 20 मिनट, आम्र्रपाली एक्सप्रेस 42 मिनट देरी से गाजियाबाद आई। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि कोहरे में ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सुधार का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें