फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार के कवर में निकला कोबरा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। राधेश्याम विहार फेज-5 कॉलोनी में शनिवार शाम कार के कवर में कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने सावधानी से सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। कॉलोनी की गली नंबर चार निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि वह शाम को घर के बाहर खड़ी कार पर कवर डाल रहे थे। कवर उठाते ही उसमें कोबरा दिखाई दिया। वह घबरा गए और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। टीम ने कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया। अभिषेक ने बताया कि कॉलोनी में सफाई की स्थिति खराब है और जगह-जगह झाड़ियां उगी हैं। आए दिन सांप निकलने से लोगों में डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में नियमित सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें