फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर की सेक्टर-9 चौकी क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर संचालक ने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। छात्रा का आरोप है कि सेंटर संचालक ने फीस के बहाने बात करने के लिए अपने केबिन में बुलाया था। उन्होंने सेक्टर-9 चौकी पर पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें भगा दिया। छात्रा का कहना है कि वह विजयनगर क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में टाइपिंग सीखती है। दो सितंबर को जब वह कोचिंग गई तो संचालक ने उसे केबिन में बुलाया और हाथ पकड़कर जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी। आरोप है कि उसने सेक्टर-9 चौकी पर पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी की मदद करके उसे वहां से भेज दिया और उसे भगा दिया। मामले में उन्होंने उच्चाधिकारी से शिकायत की है। एसीपी नगर निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चौकी से भगाने के मामले में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें