फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को लिखा पत्र, आज वीके सिंह से मिलेंगे रेजिडेंट्स

Thu, 28 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : pti
विज्ञापन
 सेक्टर सात और आठ की 102 एकड़ जमीन का लैंड यूज बदलने के बाद अब वसुंधरा के लोगों ने सीएम से गुहार लगाई है। वरिष्ठ नागरिक समाज के लोगों ने बुधवार को सीएम को पत्र भेजकर लैंड यूज बदलने के बावजूद पूर्व नियोजित सुविधाएं देने की मांग की। बृहस्पतिवार को सभी वरिष्ठ नागरिक इस मामले में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, सेक्टर सात और आठ की करीब 102 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स स्टेडियम, पार्किंग, स्कूल, डिग्री कॉलेज, अस्पताल आदि बनाने की प्लानिंग आवास विकास परिषद ने की थी।

वरिष्ठ नागरिक समाज वसुंधरा के अध्यक्ष यूबी गर्ग ने बताया कि जीडीए की बोर्ड बैठक में यह निर्णय हुआ था कि लैंड यूज बदलने के बावजूद जो सुविधाएं सेक्टर-7 और आठ में विकसित की जानी थीं, उन्हें विकसित किया जाएगा। ऐसे में सीएम को पत्र लिखकर जल्द से जल्द मिनी स्टेडियम, पार्किंग और स्कूल आदि बनाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


- बोले लोग
लैंड यूज बदलने से पहले हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सभी पूर्व नियोजित सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसे में स्टेडियम और पार्किंग जैसी सुविधाओं का काम तुरंत शुरू किया जाना चाहिए।
- यूबी गर्ग, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक समाज

प्रस्तावित सुविधाओं की मांग करते हुए पहले ही समाज एक जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में डाल चुका है। ऐसे में कोर्ट की लड़ाई लड़कर भी समाज सुविधाएं हासिल करके रहेगा।
- नरेंद्र नागर, रेजीडेंट वसुंधरा

मिक्सड लैंड यूज पर अगर बहुमंजिला टावर बनते हैं तो सीवर, पानी और बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित किया जाए। इन दोनों सेक्टरों से अन्य सेक्टरों के लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
- डीपी गौड़, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए सेक्टर-1

वसुंधरा टीएचए की सबसे महत्वपूर्ण कालोनियों में से एक है। ऐसे में लोगों को सुविधाएं दिलवाने की लड़ाई हर मंच पर लड़ी जाएगी। मामले में सीएम से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


- सुनील शर्मा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें