फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठ माह में मिली सबसे साफ हवा, बारिश के बाद आया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश के करीब आठ माह बाद लोगों को प्रदूषण से राहत मिली। शुक्रवार को संजय नगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 48 और वसुंधरा का 68 दर्ज हुआ। वहीं, लोनी का एक्यूआई अब भी 100 के स्तर पर है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, जिले का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 रहा। इससे पहले 5 मई को ऐसा ऐसा एक्यूआई दर्ज हुआ था। सबसे अच्छी स्थिति संजय नगर की रहीं। सात अक्तूबर 2025 के बाद पहली बार लोगों को इतनी साफ हवा मिली है। वसुंधरा 68, गोविंदपुरम 74, वेद विहार 75 और इंदिरापुरम में 78 एक्यूआई दर्ज हुआ। वहीं, लोनी का एक्यूआई अभी भी 100 दर्ज किया गया है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि बारिश ने प्रदूषक तत्वों को धो डाला, इससे हवा काफी हद तक साफ हो गई। विभाग प्रदूषण के स्थायी समाधान के लिए लगातार कार्रवाई भी कर रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें