गाजियाबाद। वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने 12 वीं तक के स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर और ग्रैप -4 लागू होने की वजह से यह निर्णय लिया गया। यह आदेश अग्रिम आदेश तक जारी रहेंगे। ऑफलाइन कक्षाओं पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए जारी किया गया है।