फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप- फीस जमा नहीं होने पर शिक्षक ने लगाई थी डांट

Thu, 10 Nov 2022 04:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

प्रिंस के पिता हीरालाल गाय-भैंस का दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। हीरालाल ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह फीस नहीं जमा कर पा रहे थे। स्कूल प्रबंधन को कुछ समय में फीस जमा करने की बात कही थी।
विज्ञापन
मृतक प्रिंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के शिब्बनपुरा स्थित पब्लिक हैप्पी मॉडल स्कूल के आठवीं के छात्र प्रिंस ने शिक्षक की डांट से घर जाकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसका पता चला तो मोहल्ले के लोगों ने स्कूल पर जाकर हंगामा कर दिया। प्रिंस के छोटे भाई-बहन भी उसी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने परिजनों को बताया कि शिक्षक ने प्रिंस को घर से फीस लाने के लिए डांटकर भगाया था।

विज्ञापन


प्रिंस के पिता हीरालाल गाय-भैंस का दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। हीरालाल ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह फीस नहीं जमा कर पा रहे थे। स्कूल प्रबंधन को कुछ समय में फीस जमा करने की बात कही थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल से शिक्षक दो दिन से प्रिंस को घर वापस भेज रहे थे। स्कूल में परिजनों ने करीब तीन घंटों तक हंगामा किया। परिजनों के रोष को देखते हुए पुलिस स्कूल शिक्षक कुसुम को थाने ले गई। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें