फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में डेंगू: मरीजों की संख्या 600 से ज्यादा, दो दिन में दो की मौत, डिप्टी सीएम बोले-कल से विशेष अभियान

Thu, 10 Nov 2022 04:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

डेंगू से मरीजों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री पाठक ने जांच की बात कही है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि मरीज को आते ही तत्काल भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उपमुख्यमंत्री ने साहिबाबाद में प्रस्तावित अस्पताल की मंजूरी पर कहा कि बहुत जल्द हिंडन पार क्षेत्र में उसे स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद में बढ़ते डेंगू के केस को देखते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समीक्षा बैठक ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में डेंगू के केस 600 से ज्यादा हो गए हैं, जबकि दो दिन में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही शहर के सभी 100 वार्डों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की चार वैन डेंगू के लिहाज से हॉट स्पॉट बने क्षेत्रों में जाएंगी। इनमें पैथोलॉजिस्ट और डॉक्टर होंगे, जो मरीजों की जांच कर दवाएं देंगे।  

विज्ञापन


मरीज रेफर किया तो बताना पड़ेगा कारण
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि, अगर जरूरत होगी तो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उनके लिए सभी सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने की प्रथा तत्काल खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। मरीज को रेफर करते वक्त रजिस्टर में डॉक्टर को दर्ज करना होगा की क्या कारण था, जिसके चलते ऐसा करना पड़ा। साथ ही यह भी बताना होगा कि किन संसाधनों की कमी है, मरीज को रेफर किया गया। 

विज्ञापन


शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले
गाजियाबाद के सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू रोगियों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। डेंगू के सबसे ज्यादा मामले शहरी इलाकों से सामने आए हैं। विशेष रूप से, वे लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं जो अपनी नौकरी और अन्य नियमित कार्यों के लिए हर दिन दिल्ली आते हैं। कौशांबी, इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा इलाकों में और उसके आसपास डेंगू के मरीज मिले हैं, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली से सटे इलाकों में अलर्ट पर विभाग
राष्ट्रीय राजधानी से सटे इलाकों में डेंगू के अधिकांश मरीज मिलने के कारण नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों में जांच की जा रही है और पिछले कुछ दिनों से रोजाना डेंगू के 10 से 12 मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक एक क्लस्टर में डेंगू के मामले नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि डेंगू से पीड़ित कई लोग अपने इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में नहीं गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें