फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आने से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अमित मंगलवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के कर्मी घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में घायल को मृत घोषित कर दिया। अमित (26) परिवार के साथ लोनी के राम विहार कावेरी सिटी कॉलोनी में रहते थे। उनके भाई आशीष ने बताया कि भाई राहुल गार्डन कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। अमित मंगलवार सुबह घर से डिस्पेंसरी में गए थे। दोपहर बाद पुलिस ने भाई के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था। इस दौरान ट्रैक पर आ रही रेल की चपेट में आ गए थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें