लोनी। बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार सुबह डीएलएफ अंडरपास के पास युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। युवक के विरोध करने पर बदमाश मौके से भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। प्रशांत निवासी डीएलएफ गणेश अपार्टमेंट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीएलएफ अंडरपास के पास किसी काम से गए थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश राम पार्क कॉलोनी की तरफ भाग गए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।