लोनी। मंडोला गांव स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन सहपाठियों ने कहासुनी के बाद छात्र को पीटकर घायल कर दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अशोक विहार कॉलोनी निवासी जहीर का 15 वर्षीय बेटा कक्षा नौ का छात्र है। जहीर के मुताबिक, 17 अगस्त को छुट्टी के बाद घर लौटते समय आर्यन, अमन और उजैब ने उनके बेटे को पीट दिया। बेटे का उपचार कराने के बाद पिता ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि जांच की जा रही है।