फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 20 Nov 2026 11:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के मोदीनगर के धर्मपुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


धर्मपुरी कॉलोनी निवासी आदी के अनुसार कुछ आरोपी किसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते है। बृहस्पतिवार रात वे अपने साथी अनुज, प्रिंस व अन्य के साथ खड़े थे। तभी आरोपी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उनसे गाली गलौंज करने लगे। आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी और पत्थराव किया। आदी ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। फायरिंग से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद होन का दावा किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें