फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका का अभियान, कई दुकानदारों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका परिषद ने अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली मेरठ मार्ग के आसपास व्यावसायिक क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पालिका टीम ने कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण या बिक्री पाई गई, वहां कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक जब्त कर ली गई। साथ ही संबंधित दुकानदारों पर 11 हजार का जुर्माना लगाया गया। पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें ग्राहकों को सामान देने के लिए कपड़े अथवा कागज के थैलों का उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राहकों को भी घर से कपड़े का थैला लाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इससे नालियां जाम होती हैं और सड़क किनारे घूमने वाले गोवंश व अन्य निराश्रित पशुओं की जान को भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें