गाजियाबाद की हिंडन नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके बाद आज पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट बंद कर दिया। पिछले चार दिनों से सिटी फॉरेस्ट में पानी भरा है।
लगातार पानी भरने की वजह से शनिवार को पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट बंद कर दिया गया है। पानी अब करहेड़ा की शिवम कॉलोनी के पास तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री से मामले की शिकायत की और बचाव कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जल स्तर 201.8 मी हो गया। हिंडन में जलस्तर बढ़ने के साथी ही सिटी फॉरेस्ट में भी पानी भरने लगा है। पिछले चार दिनों से सिटी फॉरेस्ट में पानी भर रहा है।
शुक्रवार को सिटी फॉरेस्ट की पुलिस चौकी में भी पानी भर गया था। पानी भरने की वजह से पहले ही कैंटीन बंद की जा चुकी है। अब जीडीए ने पर्यटकों के लिए सिटी फॉरेस्ट को फिलहाल पानी निकलने तक बंद कर दिया है।