फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से मोबाइल और ज्वैलरी चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों से मोबाइल और ज्वैलरी चोरी की - झंडापुर और कड़कड़ मॉडल इलाके में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। थाना लिंक रोड इलाके में चोरों ने दो घरों से मोबाइल और ज्वैलरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों पीड़ित ने थाना लिंक रोड में चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना लिंक रोड स्थित झंडापुर गांव में तरवीन कुमार किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। बुधवार सुबह उनका कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान उनके कमरे में रखे दो मोबाइल चोरी हो गए। उन्हें जब काफी देर तक मोबाइल नहीं मिले तो उन्हें चोरी का पता चला। कॉल करने पर दोनो मोबाइल बंद आ रहे हैं। उन्होंने थाना लिंक रोड में चोरी की शिकायत दी है। वहीं कड़कड़ मॉडल में भी चोरो ने रोहित के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर उनके गैर हाजिरी में कमरे में दाखिल हुए और अलमारी में रखी हजारों रुपये की ज्वैलरी और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने भी थाना लिंक रोड में चोरी की शिकायत दी है। लिंक रोड़ थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें