फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पटाखे से बच्चे की आंख की पुतली खराब, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। आलोक पार्क कॉलोनी में दीपावली पर आतिशबाजी से नौ वर्षीय बच्चे की आंख की पुतली खराब होने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रमन गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 31 अक्तूबर को दीपावली की रात पड़ोस में रहने वाले तीन युवक लापरवाही से पटाखे छुड़ा रहे थे। मना करने के बावजूद वह नहीं माने। आरोपियों ने जानबूझकर उनके नौ वर्षीय पुत्र चेतन पर पटाखा जलाकर फेंक दिया। जिससे चेतन की आंख में गंभीर चोट आई और उसकी एक आंख की पुतली खराब हो गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सौरभ बड़गुजर, आशीष व दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें