फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाल दिवस बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन


साहिबाबाद। बाल दिवस पर दुलारी सामाजिक सेवा समिति की ओर से इंद्रा कॉलोनी स्थित स्कूल में बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर परिचर्चा की और सवाल-जवाब से स्वच्छता व पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष राधिका शर्मा ने कहा कि बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें बचपन से ही अच्छे संस्कार और जिम्मेदारियां सिखानी चाहिए। बच्चों को अपने घर, स्कूल और आसपास गंदगी नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की सीख दी गई। डॉ. नीता ने गीले, सूखे और ई-कचरे के बारे में जानकारी देकर बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। मीनाक्षी शर्मा ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने कविताएं और गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। प्रधानाचार्य मदन सिंह को पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें