फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चों ने कल्पनाओं के रंग से सजाई ड्राइंगशीट...जादू देख हुए रोमांचित

विज्ञापन
गौड़ ग्रीन विस्टा सोसायटी में आयोजित फेंटास्टि क शाम कार्यक्रम में बच्चों को जादू दिखाते हिमांश
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित गौर ग्रीन विस्टा सोसायटी में शनिवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। शाम को नन्हें कलाकारों के हुनर और जादूगर के करतबों ने खुशी और उत्साह के रंग से सराबोर कर दिया। फनटास्टिक शाम दोपहर तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक चला। दो सत्र में आयोजित हुए कार्यक्रम के पहले सत्र में बच्चों ने ड्राइंगशीट पर अपनी कल्पनाओं के रंग भरे। इसके बाद दूसरे सत्र में जादूगर हिमांशु सिंह ने अपने जादू से बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी रोमांचित किया और तालियां बटोरी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर दो बजे से ही सोसायटी के कम्यूनिटी हॉल में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचने लगे और यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। प्रतियोगिता में तीन वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को दो वर्ग में विभाजित किया गया। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में नायरा प्रथम रही। वहीं आध्या नैयर, तीसरे और चौथे स्थान पर रिभव एवं शानवी एवं पांचवें स्थान पर आरव रहे। सीनियर वर्ग में आदित्य रुहेला प्रथम रहे, दूसरे स्थान पर अद्विद नैयर, तीसरे स्थान पर नवतेत व चौथे व पांचवें स्थान पर अंशिका राय व नव्या धामा रही। कार्यक्रम में सोसायटी की ओर से मुख्य तौर पर राकेश पांडेय एवं पूजा दूबे शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट

जादू देख बच्चों संग अभिभावक भी हुए रोमांचित
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जादूगर हिमांशु ने अपने करतबों से बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी खूब रोमांचित किया। जले हुए कागज जब रंग-बिरंगे रिबन में तब्दिल हुए और खाली बैग से जब कई सारे उपहार के पैक निकले तो सबने जमकर तालियां बजाई। जादू के साथ ही जब गेम में बच्चों व अभिभावक दोनों को शामिल किया गया तो सभी का उत्साह देखते बनता था।

इनसेट



कला प्रतियोगिता के विजेता बच्चे

नायरा, आध्या नैयर, रिभव, शानवी, आरव, आदित्य, अद्विद, नवतेज, अंशिका, नव्या धामा

गौड़ ग्रीन विस्टा सोसायटी में आयोजित फेंटास्टि क शाम कार्यक्रम में बच्चों को जादू दिखाते हिमांश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें