इस लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के लिए नेहरू नगर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महापौर आशा शर्मा मौजूद रहेंगी।
गाजियाबाद नगर निगम के पहले ऑडिटोरियम और कॉमर्शियल कांप्लेक्स समेत करीब 550 करोड़ के प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा 526 करोड़ की लागत के विकास कार्य नगर निगम के हैं। इनके अलावा डूंडाहेड़ा में 19.70 करोड़ की लागत से 50 बेड का अस्पताल और मोदीनगर में 10 करोड़ रुपये से बनाए जाने वाले ड्रग वेयर हाउस का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
इस लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के लिए नेहरू नगर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महापौर आशा शर्मा मौजूद रहेंगी। नगर निगम के अधिकारी इस समारोह में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। 47 करोड़ के फंड से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बनाए गए ऑडिटोरियम को जनता को समर्पित किया जाएगा। रमतेराम रोड पर बनाए गए चार तल के कॉमर्शियल कांप्लेक्स का भी लोकार्पण होगा।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
टर्शियरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 240 करोड़
डूडाहेड़ा में 50 बेड का संयुक्त अस्पताल 19.70 करोड़
ड्रग वेयर हाउस 10.00 करोड़
नगर निगम के विभिन्न विकास कार्य 160 करोड़
मल्टीलेवल कार पार्किंग 38.83 करोड़