फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री आज शहर में, शाम को लग सकता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भाजपा के स्टार प्रचारक और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कविनगर रामलीला मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करने गाजियाबाद पहुंचेंगे। वह भाजपा के चुनाव प्रचार में जान फूंकने के साथ-साथ नगर निगम समेत जिले के सभी नौ नगर निकायों के मतदाताओं को साधेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए रूट तय कर दिया गया है। कई मार्गों पर कुछ देर के लिए रूट डायवर्जन या वाहनों को रोका जा सकता है। ऐसे में उनके आने और लौटने के समय शहर में जाम लग सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सुबह करीब 10:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह प्राइवेट हेलिकॉप्टर के जरिये मेरठ, हापुड़ में जनसभाओं को संबोधित करने जाएंगे। शाम करीब चार बजे वह गाजियाबाद पुलिस लाइन पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से कविनगर रामलीला मैदान में पहुंचकर भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बार मुख्यमंत्री की सुरक्षा का घेरा और कड़ा किया गया है। कविनगर में जनसभा स्थल के आसपास दो किलोमीटर तक रेड जोन बनाया गया है। आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया गया है। हरसांव पुलिस लाइन से कविनगर रामलीला मैदान तक पहुंचने के लिए प्रशासन ने रूट तय कर लिया है। कड़ी सुरक्षा के चलते उनके काफिले के गुजरने के वक्त हापुड़ रोड और हापुड़ चुंगी पर कुछ देर के लिए यातायात रोका या दूसरे मार्गाें पर डायवर्ट किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को शुक्रवार शाम को जाम का सामना करना पड़ सकता है।

मीडियाकर्मियों की संख्या को भी किया जा सकता है कम
प्रयागराज में मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावरों ने अतीक और उसके भाई अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। ऐसे में इस बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यू-ट्यूब चैनल और पोर्टल चलाने वाले लोगों की जनसभा में एंट्री पर बंदिश लगाई जा सकती है। पुलिस और प्रशासन ने इस संबंध में समीक्षा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें