मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला से फेसबुक फ्रेंड ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने थाने में घटना की तहरीर दी है। महिला ने बताया कि करीब दो साल पूर्व सोशल साइट फेसबुक पर एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उनकी मोबाइल पर बातचीत होने लगी। महिला ने बताया कि फेसबुक फ्रेंड एक दिन उनके घर आया। महिला के पति कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।