मोदीनगर। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने शनिवार को कस्बा पतला स्थित ग्रामीण स्टेडियम में कराए गए अनुरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई-36 नोएडा के द्वारा अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को अनुरक्षण कार्य में कुछ खामियां मिली। उन्होने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के लिए कहा। सीडीओ ने कहा कि मैदान में मिट्टी के भराव की आवश्यकता है। भराव न होने के कारण स्टेडियम में जल भराव होगा जिससे खिलाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मैदान में सु नियोजित तरीके से मिट्टी भराव किया जाए। बहुउदेशीय हॉल को देखकर संतोष जाहिर किया। स्टेडियम में रोजना लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार ने मैदान की खाली जमीन पर कुश्ती का अखाड़ा बनवाने का प्रस्ताव रखा। इससे देहात के कुश्ती खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। खेल मैदान में हाई हाई मस्ट पोल लाइट लगवाने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित कई मौजूद रहे।