फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: देविका टावर 12 वीं से लेकर 9 वीं मंजिल तक का गिरा छज्जा, चार वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। शाम करीब साढ़े चार बजे 12वीं मंजिल के बालकनी की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इससे 11वीं मंजिल के बाद 10वीं और नौवीं मंजिल तक का छज्जा एक साथ नीचे आ गिरा। चार मंजिलों के छज्जे एक साथ नीचे गिरे और तेज आवाज हुई। गनीमत रही कि घटना के दौरान छज्जे के नीचे कोई नहीं था। इसके बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
तेज आवाज से सोसायटी के लोग फ्लैटों से बाहर निकले देखा तो सब दंग रह गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, चार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। बता दें, यह टॉवर करीब तीस साल पुराना है। टॉवर में सभी फ्लैट्स 2 और 3 बीएचके के हैं। लोगों ने करीब 30 साल पहले 2 बीएचके बारह लाख में खरीदा था।
विज्ञापन


देविका टावर में सोसायटी निवासी सुमन ओबेरॉय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इमारत 12 मंजिल है। इसमें कुल 96 फ्लैट मौजूद हैं, जिनमें करीब 400 लोग निवास करते हैं। टावर के नौ से लेकर 12 मंजिल तक छज्जे ढह गए। मलबे से चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सोसायटी में अचानक हुए इस हादसे से निवासियों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुमन ओबेबरॉय ने बताया कि सौभाग्य से घटना के समय बच्चे पीछे की तरफ खेल रहे थे। यदि बच्चे उस स्थान पर मौजूद होते, तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। निवासियों ने बताया कि सोसायटी के मरम्मत का काम, लोग समय-समय पर कराते रहते थे, यह बालकनी के छज्जे जर्जर हालत में भी नहीं थे, आज अचानक ढह गया।
इनसेट
12वीं मंजिल के फ्लैट पर चल रहा था पेंट का काम
12वीं मंजिल के फ्लैट में रंगाई-पुताई का काम चल रहा और तीनों मंजिल के फ्लैटों में लोग अंदर थे। सोसायटी निवासियों ने कहा कि अचानक हुई इस घटना से वह लोग हैरान हैं। शाम को आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बैठक कर आगे क्या काम हो सकता है, इस पर चर्चा भी की।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बोलने से किया इन्कार
सोसायटी में चार मंजिल का छज्जा गिरने की घटना पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने किसी भी तरह का पक्ष न देने की बात करने से इंकार किया है।

इमारत का निर्माण बिल्डर ने कराया है और किस प्रकार से यह हादसा हुआ है। इसकी जांच कराकर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- विवेक मिश्रा, जीडीए वीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें