फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा का तोड़ा भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा से विश्वासघात, पड़ोसी ने 1.12 लाख का लगाया चूना
विज्ञापन

खुर्जा। एक वृद्धा ने बीमारी के दौरान जिस पड़ोसी युवक पर भरोसा जताया था, उसने ही विश्वासघात करके खाते से 1.12 लाख रुपये साफ कर दिए। इसकी जानकारी होते ही वृद्धा के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल बीमारी के चलते वृद्धा ने पड़ोसी युवक को एटीएम देकर रुपये निकलवाए थे। इसके चलते उसे वृद्धा के खाते और एटीएम नंबर, पिन आदि की पूरी जानकारी हो गई थी। इतना ही नहीं, उसके खाते से रुपये साफ किए जाने की जब वृद्धा को जानकारी हुई तो उसने जब पूछताछ करते हुए रुपये की मांग की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी तक दे दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी वृद्धा प्रेमवती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक का उसके घर पर आना जाना था। बीमारी की हालत में युवक पर विश्वास करते हुए दो-तीन बार एटीएम कार्ड देकर खाते से रुपये निकलवाए थे। इसके कारण आरोपी युवक को खाते से लेकर एटीएम कार्ड नंबर तक पूरी जानकारी हो गई थी। आरोप है कि पिछले पांच-छह माह के बीच में आरोपी युवक ने एटीएम, ट्रांसफर आदि के जरिए 1.12 लाख रुपये निकाल लिए। 28 जून को जब प्रेमवती भूमि विकास बैंक का ऋण जमा करने के लिए रुपये निकालने गईं तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसे लेकर गांव में हुई पंचायत के दौरान आरोपी ने रुपये निकालने की बात स्वीकार की। लेकिन रुपये मांगने पर उसने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें