इंदिरापुरम। कौशांबी और इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में युवक व युवती से ऑनलाइन टास्क में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 28.10 लाख रुपये की ठगी हो गई। नैनीताल के रामनगर निवासी गौरव कांडपाल 5 जून को अपने पिता का वैशाली के निजी अस्पताल में इलाज कराने आए थे। इस बीच उनके मोबाइल पर पार्ट टाइम नौकरी कर पैसे कमाने का संदेश आया। फोन पर संपर्क कर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर यूट्यूब के वीडियो शेयर व लाइक करने पर 100 रुपये प्रति टास्क देने की बात कही। इसकी एवज में उन्हें 150 रुपये भी भेजे गए। मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठग ने कई बार में 26 लाख रुपये ट्रांसफार करा लिए। निवेश की रकम और मुनाफा मांगने पर ठग ने फोन बंद कर लिया। वहीं, नीति खंड दो की शताक्षी गोयल को नौकरी कर रुपये कमाने का झांसा मिला। उनसे युवक ने 2.10 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने अलग-अलग टास्क देकर अपने खाते में पैसे जमा करा लिए।