फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल हैकिंग एप इंस्टाल करा 80 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल हैकिंग एप इंस्टाल करा 80 हजार ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक व्यक्ति को गूगल सर्च कर कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना भारी पड़ गया। आरोपी ने मोबाइल में हैकिंग एप इंस्टॉल करा क्रेडिट कार्ड से 80 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने बताया कि वह फ्लाइट की टिकट बुक कर रहे थे। पीड़ित ने साइबर सेल को शिकायत दी है।
वैशाली सेक्टर-5 निवासी राजेश कुमार तनेजा एमएनसी में जोनल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पत्नी के साथ दुबई और पूना का टूर प्लान किया था। रविवार को मोबाइल से टिकट बुक कर रहे थे। इसी दौरान एक बुकिंग कंपनी ने कुछ एड दिए, जिनमें टिकट कराने पर आकर्षक आफर का प्रलोभन दिया गया था। कंपनी के कस्टमर केयर नंबर को उन्होंने गूगल सर्च किया। एक नंबर मिला तो उस पर कॉल की। कॉलर ने खुद को कंपनी की ओर से बताते हुए उन्हें दुबई की टिकट बुक कराने पर इंश्योरेंस पॉलिसी और पूना के टिकट बुक कराने पर होटल रूम का आफर दिया। आरोपी ने कहा कंपनी के एप पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। एक लिंक भेजा। एक एप इंस्टाल कर लिया। क्त्रस्ेडिट कार्ड की डिटेल देकर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। एनी डेस्क रिमोट कंट्रोल एप डॉउनलोड करते ही आरोपित ने उनका मोबाइल हैक कर लिया था। पेटीएम एकाउंट में 40-40 हजार रुपये दो बार में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हैकिंग के संबंध में एसपी सिटी से शिकायत
गाजियाबाद। एक ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने वाले कंपनी के सर्वर को हैक कर साइबर ठगों ने कंपनी के एक्सेज का डेटा ही ब्लॉक कर दिया है। मामले की शिकायत एसपी सिटी से की है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ की साइबर विंग को ट्रांसफर कर दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि साइबर ठगी से जुड़ा गंभीर मामले देखते हुए उसे जांच के लिए एसटीएफ की साइबर विंग को दिया गया है। वहीं साइबर विंग के डीएसपी विवेक रंजन ने बताया कि इस केस पर काम किया जा रहा है। कारोबारी के सर्वर का एक्सेज अभी भी हैकर के पास है। इस दौरान वह बैकअप डेटा से काम कर रहे हैं और पुलिस आईपी एड्रेस से हैकर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बताया कि पांच लाख रुपये की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें