फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवेश कर पांच गुना मुनाफे का झांसा देकर 8.77 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नामी निजी बैंक के शेयर में निवेश कर चार से पांच गुना तक मुनाफा देने का झांसा देकर शातिरों ने कौशांबी के रहने वाले जितेंद्र कुमार से 8.77 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कौशांबी के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्होंने एक विज्ञापन देखा। जिसमें एक बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी के सीआईओ की तरफ से लोगों को निवेश के बारे में जानकारी दी जा रही थी। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक ग्रुप में जुड़े, जहां उन्हें कई प्रकार के तरीके बताए गए।
इसके बाद उनसे एक एप इंस्टॉल कराया गया, जिसमें उन्होंने कुछ रुपये निवेश किए। इसके बाद उन्हें कुछ मुनाफे के साथ रकम वापस मिली। विश्वास होने पर इसके बाद आईपीओ दूसरे प्रॉफिट देने वाले स्टॉक में निवेश कराने के नाम पर कई बार में 8.77 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें