फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमाई का झांसा देकर 7.25 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने रिव्यू कर रुपये कमाने का झांसा देकर कविनगर निवासी तुलिका से 7.25 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने टास्क पूरा करने के बाद रुपये निवेश कराना शुरू कर दिया और ठगी की। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तुलिका का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई का विज्ञापन देखा जिसके जरिए वह एक ग्रुप से जुड़ीं। जहां उन्हें बताया गया गूगल मैप पर साइट का रिव्यू करने पर प्रति रिव्यू के 50 रुपये मिलेंगे। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर उन्हें रुपये भी मिले। विश्वास दिलाने के बाद आगे के टास्क के लिए 2,000 रुपये निवेश करने पर 40 प्रतिशत का कमीशन देने का वादा किया। उन्होंने रुपये निवेश किए तो शातिरों ने उनके वॉलेट में दिखाना शुरू कर दिया। उस रकम को निकालने के लिए ठग रुपये निवेश कराते रहे। ऐसा करके उनसे कई बार में 7.25 लाख रुपये ले लिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने के लिए टीम लगी है। जिन खातों में रकम गई है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें