फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्ट टाइम नौकरी देने के नाम पर 68 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम के अटौर के रहने वाले विपुल चौधरी से साइबर ठग ने पार्ट टाइम नौकरी देने के नाम पर 68 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने उन्हें हर महीने 15 से 25 हजार रुपये कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


विपुल चौधरी का कहना है कि उनके पास पार्ट टाइम नौकरी देने का मैसेज आया। जिसमें उन्हें हर महीने 15 से 25 हजार रुपये कमाने का झांसा दिया। इसके लिए उनसे एक वेबसाइट पर पंजीकरण कराया गया। जिसके लिए उनसे 300 रुपये लिए गए। इसके बाद उनसे रुपये निवेश कराए गए। ऐसा करके उनसे 68 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने उन्हें निकालने का प्रयास किया तो उनसे और रुपये की मांग करने लगे। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि शातिर की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें