फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान किराये पर लेने के नाम पर 64 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने अब नई चाल अपनाई है। किसी भी काम के लिए कॉलर को धनराशि भेजने का फर्जी मैसेज भेजते हैं और रुपये वापसी करने के नाम पर ठगी कर लेते हैं। कॉलर ने प्रदीप कुमार निवासी कमलानगर को मकान का किराया बताकर 48 हजार रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजा और 64 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि गत दिनों उनके मोबाइल पर कॉल आया और उनका मकान किराये पर लेने की बात कही। कॉलर ने अपना नाम कुंदन किशोर बताकर खुद को लखनऊ ब्रांच में एसबीआई का पदाधिकारी बताया। मकान की वीडियो मंगाई। जिसके बाद प्रदीप के मोबाइल पर कुंदन किशोर दूबे के फोन से 48 हजार रुपये का मैसेज आया। मैसेज के तुरंत बाद कुंदन दूबे ने प्रदीप को फोन कर बताया कि उन्होंने किराये के अधिक पैसे भेज दिए हैं।
16 हजार आप रख लो और 32 हजार रुपये उन्हें वापस कर दो। पीड़ित ने मैसेज देखकर कुंदन दूबे को 32 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठग ने प्रदीप को बताया कि उन्हें पैसे नहीं मिले हैं और तुरंत पैसे वापस करने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने दोस्त हरिओम के खाते से फिर से 32 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुंदन दूबे ने दूसरी बार भी पैसे न मिलने की बात कही। शक होने पर उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया तो धनराशि कट चुकी थी। प्रदीप कुमार ने कॉलर कुंदन किशोर दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें