फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो महीने तक जाल में फंसाकर की 41.07 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शेयर ट्रेडिंग के जरिये कमाई करने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने इंदिरापुरम निवासी एक व्यक्ति को दो महीने तक जाल में फंसाकर रखा और उनसे 41.07 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपने जीवनभर की कमाई के साथ लोन लेकर भी ठगों को दे दी। आखिर में एक रुपया भी वापस नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जनवरी में उनकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करने के लिए जानकारी करने लगे। इसी बीच वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े, जहां उन्हें आईपीओ और अपर सर्किट के स्टॉक में निवेश के बारे में जानकारी दी गई। कुछ दिन उसकी जानकारी करने के बाद उन्होंने रुपये निवेश करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनसे 41.07 लाख रुपये ले लिए। उन्होंने पांच लाख रुपये का ऋण भी लिया। रुपये निवेश कराकर उनके वॉलेट में 1.27 करोड़ रुपये दिखाए गए लेकिन उन्होंने निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के नाम पर और रुपये की मांग करने लगे। जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। वहीं, संजयनगर निवासी मनीषा कुमारी से साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर 7.63 लाख रुपये ठग लिए। जब रुपये वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

दोनों मामलों में जांच की जा रही है। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। - सच्चिदानंद, एडीसीपी अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें