फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिस्ट्री बॉक्स के नाम पर 3.21 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुलधर की रहने वाली कोमल से साइबर ठगों ने रुपये निवेश करने पर मिस्ट्री बॉक्स दिलाने का झांसा देकर 3.21 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने हाई बॉक्स नामक एप के जरिये उनसे ठगी की। कोई गिफ्ट या रुपये वापस नहीं मिलने पर उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कोमल ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई नामी इंफ्लूएंसर के द्वारा हाई बॉक्स का प्रचार किया जा रहा था। जिसमें रुपये निवेश करने पर उन्हें एक मिस्ट्री बॉक्स से अच्छे गिफ्ट दिए जाने की बात कही जा रही थी। 10 हजार रुपये से शुरू होकर कई लाख तक लगाने पर हाईबॉक्स में महंगे मोबाइल फोन और दूसरे उपकरण भी निकल रहे थे। कोमल ने बताया कि इस बॉक्स की एप पर एक बार बॉक्स लेने के बाद उसे डिजिटली खोलने पर चेक करने पर एक फीसदी अधिक अमाउंट पर दोबारा कंपनी को दे सकते थे। इसी प्रकार से कई लोगों के साथ की गई।
साइबर अपराध थाने में पूर्व में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। जिसमें एलविश यादव, भारती, मिस्टर इंडियन हैकर, निशी तिवारी, पूर्वा झा, आदर्श सिंह, फुकरा इंसान नाम के चैनल के नाम सामने आए थे। जांच में पुलिस ने फुकरा इंसान नाम से चैनल चलाने वाले को नोटिस भेजा था। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें