फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑनलाइन स्टॉक में निवेश के नाम पर 32 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम के रहने वाले पंकज कुमार गुप्ता से साइबर ठगों ने ऑनलाइन स्टॉक में निवेश के नाम पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने छह अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराए। रुपये वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंकज कुमार ने बताया कि वह एक शेयर मार्केट के ग्रुप में जुड़े जिसमें धन वर्षा 1200 फीसदी ग्रोथ प्लान चल रहा था। वह भी उसी प्लान का हिस्सा बन गए। इसके बाद उनके पास आरती पटेल का मैसेज आया। उसने उनसे एक एप डाउनलोड कराई। विश्वास करके उन्होंने 50 हजार रुपये निवेश कर दिए जो मुनाफे के साथ वॉलेट में दिखाई देने लगे। इसके बाद कई बार में उन्होंने 32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने अप्रूवल तो कर दिया लेकिन बाद में रुपये खाते में ट्रांसफर नहीं किए और संपर्क बंद कर दिया। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें