फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 2.85 करोड़ की जमीन का सौदा कर 20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति से 2.85 करोड़ की जमीन का सौदा कर आरोपियों ने 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मसूरी थाने में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मसूरी एसपी लिपि नगायच ने बताया कि मुरादाबाद निवासी शबावुल हुसैन के मुताबिक उन्होंने मसूरी थाना क्षेत्र स्थित निगरावठी निवासी रफीक, गुलजार, गुलाम, तौफीक व सलमान से एक भूमि का सौदा किया था। उन्होंने 15 बीघा जमीन का सौदा 19 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 2.85 करोड़ में किया था। इस दौरान उसने बयाना के तौर पर वर्ष 2021 में 20 लाख रुपये दे दिये थे। उपरोक्त सभी ने इस दौरान तय समय पर जमीन का बैनामा करने की बात कही थी। इसके बाद आरोपियों ने आज तक बैनामा नहीं किया। पैसे का तकादा करने पर आए दिन उसे टरकाने लगे। शिकायत करने पर पुलिस के सामने भी समझौता हुआ और दस लाख रुपये वापस दिलाए जाने की बात हुई, लेकिन इसके बाद भी उसे कोई पैसा नहीं मिला। आरोप है कि आखिर में आरोपी ने बैनाम करने से साफ मना कर दिया और पैसे देने से भी इन्कार कर दिया। सहायम पुलिस आयुक्त के आदेश पर मसूरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि जांच कार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें