फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 10.20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी आंचल बजाज को शेयर ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा देकर 10.20 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने जब बीच में रुपये निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने नियम शर्त बताकर और रुपये निवेश करने पर रुपये देने की बात कही। जब रुपये वापस नहीं मिले तो ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आंचल बजाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एक लिंक पर क्लिक किया तो उसमें उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उनसे एक गूगल फॉर्म भरवाया गया जिसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गईं। ग्रुप में उन्हें शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ के बारे में बताया गया और रुपये निवेश कराए गए। धीरे-धीरे उन्होंने 10.20 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है। उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें