फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से छीनी सोने के चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 11 में सोमवार शाम स्कूटी सवार बदमाश ने सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अरुण कुमार दीक्षित से सोने की चेन छीन ली। वह अपने छोटे भाई से मिलने फ्लैट पर गए थे। नाली निर्माण के दौरान मिस्त्री से बात करते हुए बदमाश ने चेन छीन ली। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार बदमाश कैद हुआ है। वसुंधरा के द्रोणगिरी अपार्टमेंट में रहने वाले अरुण कुमार दीक्षित निजी बैंक से सेवानिवृत हो चुके हैं। सोमवार को वह अपार्टमेंट से कुछ दूर सेक्टर -11 में ही छोटे भाई अरविंद के पास मिलने पहुंचे थे। फ्लैट के बाहर नाले का निर्माण कार्य हो रहा है। वह मिस्त्री से निर्माण कार्य के बारे में बात कर रहे थे कि तभी पीछे से स्कूटी पर आए बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। वह शोर मचाते हुए बदमाश को पकड़ने के लिए कुछ दूर तक दौड़े लेकिन उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और वह सड़क किनारे बैठ गए। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को पानी पिलाकर मदद की। उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर जांच करने पर पहुंची पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें स्कूटी सवार बदमाश नजर आया। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान कर उसे टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें