फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मौसेरा भाई बनकर दोस्त के इलाज के नाम पर चार लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुरानी पंचवटी कॉलोनी निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शातिर ने खुद को उनका मौसेरा भाई बताकर चार लाख रुपये ठग लिए। शातिर ने दोस्त का सड़क दुर्घटना में गंभीर हालत होने की बात कहकर विश्वास में लेकर दो बार में रकम ऐंठ ली। इंजीनियर युवक ने अगले दिन अपनी मौसी को फोन कर इस बारे में पूछा तब उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक ने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई। कॉलर ने खुद को उनका मौसेरा भाई बताकर बात की और उनके व उनकी मां का नाम भी सही बताया। इससे उन्हें विश्वास हो गया। उन्हें अनजान मोबाइल नंबर से कॉल करने का कारण पूछा तो उसने कहा कि उसका व उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है और मोबाइल खो गया है। इसलिए वह किसी का मोबाइल लेकर फोन कर रहा है। घबराकर उन्होंने अपनी मां से बताई कराई।
इसके बाद कॉलर ने दोस्त के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी। शातिर ने पहले एक लाख और फिर तीन लाख की मांग की। युवक ने अपने घर से रकम लेकर शातिर के खाते में दो बार में ट्रांसफर कर दी। इंजीनियर ने बताया कि अगले दिन उन्होंने अपनी मौसी को फोन कर इस संबंध में बात की तो पता चला ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी नगर सुजीत राय का कहना है कि मामलेे में साइबर सेल की मदद लेकर शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें