गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन निवासी अमित कुमार से शातिरों ने रेलवे टिकट रद्द कराने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए। अमित कुमार का कहना है कि उन्होंने टिकट रद्द कराने के लिए इंटरनेट से नंबर निकालकर कॉल की थी। इसके बाद उनके पास कॉल आई और कॉलर ने उनका डेबिट कार्ड व पेटीएम स्कैन कराया। जिसके बाद पेटीएम को हैक हो गया और खाते से रकम निकाल ली। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद से शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद