फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू के पहले चांसलर्स मेडल पर आयुषी का कब्जा

Sat, 07 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
आयुषी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) के पहले चांसलर्स मेडल पर आयुषी अग्रवाल ने कब्जा जमाया है। गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा आयुषी अग्रवाल ने बीटेक में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में 88.06 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।
विज्ञापन


आयुषी को 23 जनवरी को होने वाले विवि के दीक्षांत समारोह में यह मेडल दिया जाएगा। आयुषी अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र की रहने वाली हैं। शुक्रवार को हुई विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति बैठक में चांसलर्स मेडल देने पर मुहर लगाई गई।

विवि में इस साल पहली बार चांसलर्स मेडल दिया जा रहा है। यह मेडल अब हर साल मेडल बीटेक की किसी भी ब्रांच में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स को दिया जाएगा।
विज्ञापन


एकेटीयू अब तक अपने यहां पढ़ाए जाने वाले सभी पाठ्यक्रमों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देता रहा है। ज्यादातर राज्य विश्वविद्यालयों अलग-अलग पाठ्यक्रम के टॉपर्स के साथ ही बेस्ट स्टूडेंट्स का मेडल भी दिया जाता है। लखनऊ विश्वविद्यालय में इसे चांसलर्स मेडल कहा जाता है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी की तर्ज पर ही एकेटीयू ने भी इस साल से चांसलर्स मेडल देने की शुरुआत की है। कुलपति प्रो. विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बुधवार को इस पर फैसला किया गया। आयुषी ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा नंबर लाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस साल दीक्षांत समारोह में दो मेडल पाने वाली वो एकमात्र स्टूडेंट होंगी।

गाजियाबाद के मेधावियों को मिलेंगे पांच गोल्ड
एकेटीयू की सत्र 2015-16 की टॉप-10 लिस्ट में गाजियाबाद के विभिन्न कॉलेजों के 38 मेधावियों ने जगह बनाई है। इनमें से पांच मेधावियों को गोल्ड, सात को सिल्वर और पांच को ब्रांज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज की आयुषी अग्रवाल, दीक्षा खन्ना व विशाखा को गोल्ड मेडल अवार्ड मिलेगा। बायोटेक्नोलॉजी में आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के वीरेंद्र सिंह और होटल मैनेजमेंट में एचआरआईटी होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के आशीष गेरे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे। 

एमसीए में दिए जाएंगे दो गोल्ड मेडल
एकेटीयू में इस साल दो स्टूडेंट को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। दोनों स्टूडेंट्स के नंबर एक समान होने की वजह से दो स्टूडेंट इस मेडल के लिए चुने गए हैं। गोल्ड मेडल नेहा भाटिया (रोल नंबर-1309714034) और प्रियंका शर्मा (रोल नंबर-1411414923) को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिल्पी शर्मा (रोल नंबर-1316414040) को सिल्वर मेडल एवं कार्तिकी त्रिपाठी (रोल नंबर-1302914042) को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें