फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चेयरमैन पर नगर पंचायत के कर्मचारियों और ट्रैक्टर से अहाते का मिट्टी भराने का आरोप

विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल त्यागी के आवास पर मिट्टी भराव करता नगर पंचायत का ट्
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर पंचायत निवाड़ी के चेयरमैन अनिल त्यागी पर पद के दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि चेयरमैन नगर पंचायत के ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों का उपयोग कर पंचायत कर्मियों से अपने अहाते में मिट्टी भराव रहे हैं। कर्मचारियों पर दबाव बनाकर रविवार अवकाश पर भी काम कराने का आरोप लगाया गया है। भाकियू नेता ने मामले से जुड़ा वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपी चेयरमैन पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी निवासी भाकियू जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। वीडियो में नगर पंचायत निवाड़ी के कर्मचारी सरकारी ट्रैक्टर से चेयरमैन अनिल त्यागी के अहाते में मिट्टी भराव करते दिख रहें है। वीरेंद्र त्यागी ने आरोप लगाया कि चेयरमैन अनिल त्यागी अपने पद का दुरुपयोग कर पिछले छह महीने से सरकारी संसाधनों से अपने अहाते का भराव करा रहे हैं। मिट्टी भी सरकारी भूमि से खनन की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी को एक्स पर वीडियो पोस्ट कर मामले की शिकायत की है।
वहीं चेयरमैन अनिल त्यागी का कहना है कि कस्बे में नाला निर्माण के लिए मिट्टी खोदाई की गई थी। मिट्टी खेतों में पड़ी थी। इससे किसानों को परेशानी हो रही थी। किसानों की परेशानी को देखते हुए खेतों से मिट्टी उठवाकर पशुओं के नीचे डलवाई है। पद के दुरुपयोग का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें